Sunday Tarot Card Predictions: Leos may get new opportunities in job and business and Libras are likely to get monetary gains | रविवार का टैरोकार्ड भविष्यफल: सिंह राशि वालों को नौकरी-बिजेनस में नए मौके मिल सकते हैं और तुला राशि को धन लाभ होने की संभावना है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Sunday Tarot Card Predictions: Leos May Get New Opportunities In Job And Business And Libras Are Likely To Get Monetary Gains

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
sunday-render1_1715431848 Sunday Tarot Card Predictions: Leos may get new opportunities in job and business and Libras are likely to get monetary gains | रविवार का टैरोकार्ड भविष्यफल: सिंह राशि वालों को नौकरी-बिजेनस में नए मौके मिल सकते हैं और तुला राशि को धन लाभ होने की संभावना है

12 मई, रविवार को कर्क राशि के लोग काम पर ध्यान देते रहें। समस्याएं सुलझती जाएंगी। सिंह राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों का काम पूरा होगा। मीन राशि के बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF WANDS
जब तक जानकारी पूरी प्राप्त नहीं होती तब तक निर्णय को अमल में लाने की हड़बड़ी बिल्कुल न करें। पैसों से जुड़ी हुई चिंता को दूर करने का मार्ग भले ही प्राप्त हो रहा होगा, लेकिन जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक आपको बेचैनी महसूस होती रहेगी। तुरंत कोई राय बनाने से परहेज रखें। परिवार के लोगों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। लेकिन मन में निर्माण हो रहा अकेलापन तकलीफ का कारण हो सकता है।
करियर: काम में डेडीकेशन बढ़ाने की जरूरत है।
लव: रिलेशनशिप संबंधित बातों को समझने में वक्त लगेगा। फिलहाल वर्तमान को जैसे हैं वैसा स्वीकार करें।
हेल्थ: शारीरिक समस्या को दूर करने के लिए वक्त लग सकता है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 2

वृष – QUEEN OF CUPS
अपनी भावनाओं का ठीक से ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातों का असर मन पर गहराई से होता हुआ नजर आएगा। जो आपकी कार्यक्षमता और विश्वास दोनों को तोड़ सकता है। मानसिक तौर से होने वाली तकलीफ का असर हर बात पर ​दिखेगा। मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की कोशिश करते रहे।
करियर: करियर संबंधित लिया निर्णय शुरुआत में कठिन लगेगा लेकिन चिंता का कारण नहीं है। आपको समय पर मदद भी प्राप्त होती रहेगी।
लव: रिलेशनशिप के कारण परिवार से विवाद हो सकता है।
हेल्थ: शारीरिक समस्या न होने के बावजूद भी सेहत संबंधित चिंता महसूस होती रहेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 5

मिथुन – FIVE OF SWORDS
काम संबंधित बढ़ती हुई नाराजगी का असर व्यक्तिगत जीवन पर होता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के लोगों के साथ अचानक बड़ी मात्रा में विवाद निर्माण होने की संभावना बन रही है। जो भी बातें जीवन से छूट रही है, उन्हें जाने दे किसी भी बात पर नियंत्रण रखने की कोशिश आपके लिए ही समस्या का कारण बन सकती है। लोगों के साथ बातचीत करते समय उनकी बातों को ठीक से सुन कर फिर अपना जवाब देने की आवश्यकता है।
करियर: काम की जगह किसी भी प्रकार की समस्या यदि निर्माण हो रही है तो तुरंत इसे सुलझाने के लिए प्राधान्य देना जरूरी होगा।
लव: रिलेशनशिप संबंधित उतार-चढ़ाव महसूस होगा। आपके द्वारा लिए निर्णय के बारे में दोबारा विचार भी किया जा सकता है।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ने की वजह से सेहत खराब होगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 1

कर्क – JUDGEMENT
अनेक प्रकार के प्रयत्न करने के बावजूद भी यश हासिल न होने की वजह से आज उदासीनता बढ़ती हुई नजर आएगी। आध्यात्मिक बातों का सहारा लेकर मानसिक अवस्था को सुधारा जा सकता है। फिर भी समस्या का पूरी तरह से समाधान किस प्रकार से प्राप्त करना है इस बात पर गहराई से विचार करते रहे। आपको अपने विचारों के द्वारा ही परिस्थिति का समाधान प्राप्त होने वाला है। फिलहाल अपनी समस्या की चर्चा अन्य लोगों के साथ बिल्कुल न करें।
करियर: काम संबंधित समाधान महसूस होता रहेगा। काम पर ध्यान देते रहें।
लव: रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय काफी कठिन महसूस होगा लेकिन डरे नहीं आपको मदद प्राप्त हो सकती है।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

सिंह – KING OF SWORDS
लोगों के द्वारा मिले सुझाव पर काम करना आपके लिए आवश्यक होगा। फिलहाल आपके विचार सीमित मात्रा में ही बने हुए नजर आ रहे हैं जिसके कारण नए अवसर को समझना कठिन हो सकता है। परिस्थिति के हर एक पहलू पर ध्यान देना जरूरी है वरना नुकसान होने की संभावना बन रही है। वक्त के अनुसार आपको अनुभव प्राप्त होता जाएगा जो महत्वपूर्ण सीख दे सकता है। निर्माण होने वाली समस्या से बिल्कुल भी न डरे।
करियर: काम की जगह के किसी व्यक्ति के साथ के संबंध गहरे होते हुए नजर आएंगे जिसके द्वारा नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
लव: रिलेशनशिप पर ध्यान देते रहे।
हेल्थ: घुटनों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

कन्या – TEMPERANCE
आपकी समस्या का समाधान आपको अपने प्रयत्नों के द्वारा ही प्राप्त होने वाला है। इसलिए चिंतित न होकर केवल काम करने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मानसिक रूप से निर्माण होने वाला उतार-चढ़ाव दिन की शुरुआत में तकलीफ का कारण हो सकता है। लेकिन आप बाद में पूरा दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखकर काम संबंधित एकाग्रता बरकरार रखने में सफल साबित होंगे।
करियर: वक्त पर काम पूरा न करने से लोगों की नाराजगी का सामना होगा।
लव: रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ का संवाद भी ठीक होता हुआ नजर आ रहा है।
हेल्थ: शुगर संबंधित तकलीफ निर्माण होने की संभावना है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 6

तुला – FOUR OF WANDS
परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा खुश खबर प्राप्त होगी। जीवन में आ रहे बदलाव का स्वीकार करें। यह बदलाव शुरुआत में कठिन महसूस होंगे, लेकिन यह महत्वपूर्ण है इस बात का भी अनुभव आपको जल्दी ही प्राप्त होगा। पैसों संबंधित फायदा अचानक से मिल सकता है जिसके कारण कोई छोटी समस्या दूर होगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न जारी रखें।
करियर: अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखकर नए काम की शुरुआत करनी आवश्यक है।
लव: पार्टनर के साथ वक्त बिताने की वजह से मानसिक समाधान मिलेगा।
हेल्थ: घुटनों का दर्द तकलीफ का कारण हो सकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 9

वृश्चिक – THE EMPEROR
आपके लिए जो महत्वपूर्ण बाते हैं, उन्हें प्रायेरि​टी पर रखकर दिन की शुरुआत करें। उन्हें सुलझाने की कोशिश करनी होगी। पैसों संबंधित हो रहे व्यवहार की वजह से किसी व्यक्ति के साथ विवाद निर्माण होने की संभावना बन रही है। अपने गुस्से को काबू में रखना जरूरी होगा। भूतकाल से जुड़ी हुई बातों के बारे में आज विचार न करें। मानसिक तकलीफ बेकार में ही सताती हुई नजर आ रही है। जितना हो सके उतना खुद को खुश रखने की कोशिश करते रहे।
करियर: कड़ी मेहनत के बाद कोई काम पूरा होगा और आपको अपेक्षा के अनुसार यश और प्रशंसा प्राप्त होगी।
लव: रिलेशनशिप की वजह से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती हुई नजर आ रही है।
हेल्थ: दांतो से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 5

धनु – TEN OF WANDS
मानसिक रूप से जो बातें तकलीफ का कारण हो रही थी, वह अपने आप सुलझ जाएगी। अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटने की कोशिश करें तभी काम वक्त पर पूरा होगा। परिवार संबंधित जिम्मेदारी आपके लिए तकलीफ की वजह बनेगी। आप की क्षमता नहीं है तो इस बात के बारे में परिवार के लोगों को जरूर बताएं। खुद के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है।
करियर: काम की वजह से समाधान मिलेगा। काम पर ध्यान देते रहें।
लव: रिलेशनशिप के प्रति बने नकारात्मक विचार बदलेंगे।
हेल्थ: लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 8

मकर – KNIGHT OF WANDS
जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती तब तक किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास बिल्कुल भी न रखें। आपके आसपास के लोग अपने मतलब के लिए आप से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं यह बात समझ जाएगी। जिन बातों को आगे बढ़ाने के लिए आपको मदद की आवश्यकता है, वह प्राप्त होगी, लेकिन अपेक्षा से ज्यादा वक्त लग सकता है। अपने टारगेट पर ध्यान बनाए रखकर काम जारी रखें। यह काम तय किए वक्त के अनुसार ही पूरा हो यह जिद न रखना ही ठीक होगा।
करियर: वरिष्ठ अधिकारियों के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लव: पार्टनर के द्वारा खुश खबर प्राप्त हो सकती है।
हेल्थ:बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3

कुंभ – THE SUN
बड़ी किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार का कोई व्यक्ति आपका साथ देगा जिसके कारण यह समस्या जड़ से दूर होगी। साथ में एक दूसरे के साथ के संबंध भी गहरे बनते हुए नजर आएंगे। हर बात के पीछे का कारण जानने की कोशिश मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही है फिलहाल उनका स्वीकार करें। अंतिम लक्ष्य आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार ही प्राप्त होने वाला है। इस बात को ध्यान में रखें।
करियर: युवा वर्ग को अपेक्षा के अनुसार काम संबंधित अवसर प्राप्त होंगे।
लव: रिलेशनशिप के प्रति जो चिंता महसूस हो रही थी, उसे दूर करने के लिए पार्टनर के द्वारा साथ मिलेगा।
हेल्थ: शरीर में किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की संभावना बन रही है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 9

मीन – THREE OF WANDS
अपने जीवन की तुलना अन्य लोगों के साथ करने से परहेज रखना होगा। वरना उदासीनता और भी बढ़ सकती है। जिस टारगेट को हासिल करने के लिए काफी दिनों से प्रयत्न जारी थे वह अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा। विदेश में स्थित किसी व्यक्ति के द्वारा मिली खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसी व्यक्ति के द्वारा मिली सलाह से व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातें सुधरती हुई नजर आएंगी।
करियर: व्यापारी वर्ग को आज का दिन विशेष फलदाई साबित होगा।
लव: पार्टनर के साथ संयम से पेश आए।
हेल्थ: नींद पूरी न होने की वजह से आलस और थकान महसूस होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1



Source link

Related posts