Saturyday, 13 January tarot rashifal, People of Gemini, Virgo, shaniwar ka rashifal in hindi, daily horoscope | शनिवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोग अपनी योजना फिर से विचार करें, कन्या राशि के लोग तनाव से बचेंगे तो बेहतर रहेगा

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
pranita-deshmukh2_1705058608 Saturyday, 13 January tarot rashifal, People of Gemini, Virgo, shaniwar ka rashifal in hindi, daily horoscope | शनिवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोग अपनी योजना फिर से विचार करें, कन्या राशि के लोग तनाव से बचेंगे तो बेहतर रहेगा

शनिवार, 13 जनवरी को मेष राशि के लोगों काम की गति बढ़ाने की कोशिश करें। मिथुन राशि के लोगों को अपनी योजना के बारे में फिर से विचार करना होगा। कन्या राशि के लोगों को तनाव दूर करने की कोशिश करनी होगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF CUPS

भावनात्मक उलझन बढ़ने से तकलीफ हो सकती है, इस कारण काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। यात्रा संबंधी निर्णय दिन के अंत तक तय हो सकता है। इस निर्णय में बदलाव न करें।

करियर : काम की गति धीमी रहेगी। काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से मन में अनेक प्रश्न उठ सकते हैं। फिलहाल जरूरत से अधिक विचार करके खुद को निराश न बनाएं।

हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए डॉक्टर के सुझावों पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ – TEMPERANCE

अपने काम के लिए जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी। लोगों से बातचीत करते समय किसी को व्यक्तिगत जानकारी न दें। जीवन में आ रहे बदलाव को सकारात्मक तरीके से लें। आपको मिल रहे अवसर महत्वपूर्ण हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखें।

करियर : काम में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन काम संबंधी नाराजगी जल्दी ही दूर होगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद की चर्चा अन्य लोगों के सामने न करें।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मिथुन – TWO OF WANDS

अपनी योजना के बारे में दोबारा विचार करने की जरूरत है। यात्रा से संबंधित योजना में बार-बार बदलाव हो सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देते रहें। अनजाने डर की वजह से कोई निर्णय गलत हो सकता है। इच्छाशक्ति बढ़ेगी। काम के लिए डेडीकेशन बनाए रखें।

करियर : नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। सही लोगों का साथ मिलने से बड़े काम पूरे करना संभव होगा।

लव : पार्टनर के लिए जो नाराजगी है, उसे दूर करने की कोशिश करें। रिलेशनशिप पर ध्यान देना जरूरी है।

हेल्थ : गले की खराश और बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

कर्क – QUEEN OF CUPS

आपको अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखना है। बीते समय के अनुभव के अनुसार काम करें। खुद पर विश्वास बना रहेगा। परिवार के लोगों से संबंधित नाराजगी दूर होगी, लेकिन कुछ लोगों के साथ बातचीत बंद हो सकती है।

करियर : काम संबंधी तनाव रह सकता है। अपनी कार्यक्षमता को बरकरार रखने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो नाराजगी है, वह दूर होगी। पार्टनर की बातों पर ध्यान दिया जाएगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवनशैली में बदलाव करना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

सिंह – NINE OF SWORDS

कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले पैसों से संबंधित रिस्क के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। परिवार के लोगों को दिया उधार वापस मिलना संभव नहीं है। इसलिए फिलहाल इस बारे में विचार करना छोड़ना ही ठीक है। गलत व्यक्ति से रखी हुई अपेक्षा की वजह से तकलीफ हो सकती है। आपको अपने जीवन में बदलाव करने के लिए डिसिप्लिन बनाए रखने की आवश्यकता है।

करियर : काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। हर एक काम वक्त पर पूरा करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के साथ विवाद बढ़ने की संभावना है।

हेल्थ : सेहत को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

कन्या – THREE OF SWORDS

तनाव को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। अपनी कमजोरियों को समझकर उन्हें दूर करने के लिए थेरेपिस्ट की मदद लें। तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। पुरानी बातों का बार-बार विचार करने से आपको एक जैसे अनुभव प्राप्त होंगे। जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं, वह क्षमता के अनुसार रहेंगे।

करियर : काम की जगह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। फिलहाल अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर और आपके बीच जो मतभेद हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला – EIGHT OF PENTACLES

बातें सकारात्मक होने के बाद भी केवल नकारात्मक नजरिए की वजह से नाराजगी बनी रहेगी। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें और प्रयत्न जारी रखें। पैसों से संबंधित फायदा अचानक मिलेगा। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर करना आपके लिए संभव है।

करियर : जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक अन्य बातों पर ध्यान न दें।

लव : लव रिलेशनशिप के कारण हर बात को गंभीरता से लेंगे।

हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

वृश्चिक – THREE OF PENTACLES

किसी भी योजना बनाने से पहले किन लोगों का साथ आपको प्राप्त हो रहा है, इस बात का अवलोकन जरूर करें। निर्णय लेते समय वर्तमान से जुड़ी हुई हर एक बात को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा। पैसों से संबंधित नुकसान दूर करना आपके लिए संभव है।

करियर : काम संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता रह सकती है।

हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

धनु – THREE OF CUPS

हर एक काम संयम के साथ करें। परिस्थिति की सकारात्मकता समझने की कोशिश करें। गलत नजरिए की वजह से निर्णय भी गलत तरीके से लिए जा सकते हैं, इसलिए सकारात्मक रहें। लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखें। अकेलेपन की भावना दूर होगी और परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, इस कारण प्रसन्नता बनी रहेगी।

करियर : करियर में हो रही प्रगति की वजह से आपको आनंद मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप की नकारात्मक बातों को समझकर उन्हें दूर करें।

हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

मकर – FOUR OF SWORDS

पुरानी समस्याओं के बारे में विचार करके आप खुद को तकलीफ न दें। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए जरूरी बातों पर ध्यान दें। जिन बातों की वजह से आप खुद को कमजोर समझ रहे हैं, उन्हें बदलने का मौका मिल सकता है। जीवन में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें, खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करते रहें।

करियर : मीडिया और कला से जुड़े लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा।

लव : व्यक्तिगत चर्चा अन्य लोगों के सामने करने से विवाद हो सकता है।

हेल्थ : नींद से संबंधित परेशानी बढ़ने की संभावना है। जिन बातों का असर आपकी सेहत पर होता है, उनसे बचें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

कुंभ – SIX OF SWORDS

कार्यक्षमता होने के बाद भी गलत बातों पर ध्यान देने से आपके काम में देरी हो सकती है। जीवन में आगे किस तरह से बढ़ना है, यह मार्ग आपको स्पष्ट है, फिर भी गलत संगत की वजह से आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। संयम बढ़ाने की आवश्यकता है। बाहरी लोगों के विचारों पर ध्यान न दें।

करियर : काम की क्वालिटी सुधारने के लिए अन्य लोग किस प्रकार से काम कर रहे हैं, इस बात को समझना होगा।

लव : पार्टनर के लिए लापरवाही न करें।

हेल्थ : बच्चों की सेहत बिगड़ने से चिंता हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

मीन – THE LOVERS

पैसों से संबंधित लेन-देन अपेक्षा के अनुसार सफल साबित होंगे। बड़ी खरीदारी के लिए गहराई से विचार करें। मानसिक रूप से जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उनमें बदलाव करना जरूरी है। आध्यात्मिक बातें उपयुक्त साबित होंगी। निर्णय में बार-बार बदलाव करने से आपके साथ दिक्कतें बढ़ेंगी।

करियर : करियर को आगे बढ़ाने का अवसर जल्दी ही प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करें।

हेल्थ : एलर्जी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…



Source link

Related posts