Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Thursday (11 July 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 11 जुलाई का राशिफल: मेष राशि वालों के बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Thursday (11 July 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
thursday-fv_1720619948 Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Thursday (11 July 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 11 जुलाई का राशिफल: मेष राशि वालों के बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

11 जुलाई, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र वरियान योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों के बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कर्क राशि वालों के बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। सिंह राशि के लोग बिजनेस के कामों में सुधार करेंगे तो परेशानियों से राहत पा लेंगे।

वृश्चिक राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कामकाज बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। धनु राशि वालों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कुंभ राशि के लोग कागजी कामों में एक्स्ट्रा सावधानी रखें। इसके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह-नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां मिल सकती हैं। कोई भी काम गंभीरता से विचार कर के करें, आपको जरूर फायदा मिलेगा।
नेगेटिव- परिवार में मतभेद और अलगाव की स्थिति पर विचार विमर्श होगा। धैर्य और विवेक से कोई भी फैसला लें। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ भी जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। साथियों और कर्मचारियों का पूरा साथ मिलेगा। आलस्य के कारण आज का काम कल पर न टालें। काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति प्रेम पूर्ण और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- अपने खास कामों को प्राथमिकता दें। दौड़-धूप और मेहनत ज्यादा रहेगी। काम की सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति बनने पर धैर्य और शांत रहें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। आप अपनी ही किसी जिद की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपके विरोधी नुकसान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य पूरे कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी व्यक्तिगत समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गैस, वादी जैसी चीजों का सेवन ना करें। मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- मिथुन राशि वाले लोग अपने मन मुताबिक तरीके से सभी कार्य संपन्न करते जाएंगे। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आप की उपस्थिति सराहनीय रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे।
नेगेटिव- सावधान भी रहे, क्योंकि गुस्से और आवेश में आकर आप अपना काम बिगाड़ भी सकते हैं। अपने काम में ही व्यस्त रहें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। प्रैक्टिकल होना भी जरूरी है।
व्यवसाय- अपने बिजनेस की कार्यशैली का जिक्र दूसरे के सामने न करें। साथ ही कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले आज न लें, क्योंकि ये समय चुनौतियों और दिक्कतों वाला है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती हैं।
लव- परिवार में शांति रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में भी दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए अपना नियमित जांच करवाएं तथा इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- समय का उचित सद्पयोग करें। तथा व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में मस्त रहें, इससे समय पर कार्य पूरे हो जाएंगे तथा घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी किसी तीखी बात से किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय पूंजी निवेश करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार कर ले।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छी व्यवस्था रहेगी। कोई पार्टनरशिप की सोच रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम करें, क्योंकि सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष रूप से सफल रहेंगे। वर्किंग महिलाओं के लिए भी समय अनुकूल है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। और घर का माहौल भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- सकारात्मक और एक्टिव रहने से आप अपनी दिनचर्या को अच्छे से व्यवस्थित कर पाएंगे। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। सिर्फ इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आना चाहिए।
नेगेटिव- किसी भी तरह की गतिविधि में अत्यधिक उम्मीदें ना रखें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज तथा सौम्य बनाकर रखें, इससे विपरीत समय जल्दी ही व्यतीत हो जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने कामों में सुधार लाएं। इससे आप पुरानी परेशानियों से राहत पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की मदद से आप कई समस्याओं का हल निकाल लेंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने परिवार के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- सकारात्मक बने रहना आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। जिससे आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। घर में मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चे की वजह से आपके लिए आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती हैं। किसी मित्र आदि से मनमुटाव की स्थिति बनने पर शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करना ज्यादा उचित रहेगा। अगर कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है, तो अभी उसे स्थगित रखना ही बेहतर होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक आर्डर समय पर पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पब्लिक डीलिंग करते समय अपनी सीक्रेट किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में ध्यान दें, आज इनसे संबंधित कामों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। और जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर भी बनेंगे।।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- कुछ प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। उनके मार्गदर्शन में आप कोई विशेष निर्णय लेने में भी समर्थ होंगे। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो आज उससे संबंधित समाधान मिलने की उचित उम्मीद है।
नेगेटिव- कोई समस्या होने पर तनाव लेना आपके मनोबल को गिरा सकता है। बेहतर होगा कि घबराने के बजाय समाधान ढूंढे। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। संबंधों को सहेजकर रखना भी एक कला है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सावधान और व्यवस्थित रहने से आप परेशानी से बच जाएंगे। इस समय कामकाज में लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा घर में शांतिपूर्ण वातावरण होगा। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। क्योंकि पेट में गैस और जलन जैसी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति पूर्णतः आपके पक्ष में है। आय की स्थिति अच्छी बनी रहेंगी और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस समय आप कोई भी निर्णय लेने में पूर्ण आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
नेगेटिव- आज कहीं भी पैसा निवेश करने संबंधी योजना ना बनाएं, क्योंकि नुकसानदायक स्थिति बन रही है। ज्यादा मेलजोल ना रखें, अपने काम पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित परिणाम ना मिलने से मन में कुछ उदासी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मेहनत के अनुकूल आपको उचित परिणाम मिलेंगे और सावधानी रखने से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- अपने जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती हैं। कुल मिलाकर समय लाभकारी है।
नेगेटिव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। आपका काम करने का जनून आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे देगा। रुकावटें दूर होंगी। यह समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- पति-पत्नी का आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। घर का वातावरण उचित ओर व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी स्थिति में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- मित्रों अथवा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। धार्मिक संस्थाओं संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता रहेगी। कभी-कभी अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में आलस की स्थिति रह सकती है। वाहन का समय पर सर्विस कराएं अन्यथा राह चलते परेशानी आ सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाएं किसी के सामने जाहिर न करें। कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। व्यवसायिक कार्य निकालने के लिए ऑफिसर, बॉस आदि के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
लव- परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें किसी प्रकार की बदनामी संभव है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। व्यवस्थित खानपान रखने से आप काफी हद तक इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यो की रूपरेखा बना ले। दोपहर बाद परिस्थितियां और ज्यादा अनुकूल रहेगी। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। परिपक्वता रखने से आप किसी समस्या का समाधान पा लेंगे।
नेगेटिव- किसी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं मैं आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यवहारिक रखें। कुछ समय एकांत अथवा आत्मचिंतन करने में भी लगाएं। किसी के साथ भी कोई प्रॉमिस करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं। कागजी कामों में एक्स्ट्रा सावधानी रखें। युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी। तथा वरिष्ठ लोगों से मन मुताबिक सहयोग भी मिलेगा।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा आपसी सामंजस्य भी मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और बीपी से संबंधित समस्या में विशेष सचेत रहने की जरूरत है। नियमित योगा और व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य को उत्तम रखेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है, तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी अप्रिय समाचार मिलने से तनाव हो सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे सकारात्मकता आएगी। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। मीडिया और संपर्क सूत्रों को भी बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपको उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9



Source link

Related posts